Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन नहीं होगा बैंकों में काम

123 0

जल्द ही सितंबर का महीना खत्म हो जाएगा। उसके बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा और हर महीने की तरह अक्टूबर में भी बैंकों में कई दिन काम नहीं होगा। अगले महीने 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी। यानी जरूरी नहीं कि किसी छुट्टी पर देश भर के बैंक बंद रहें। बल्कि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

2 अक्टूबर से शुरू होंगी छुट्टियां

अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियां 2 अक्टूबर से शुरू होंगी। कुल 16 छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। अगले महीने पांच रविवार पड़ेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
2 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : महात्मा गांधी जयंती
12 अक्टूबर 2023 (रविवार) : नरक चतुर्दशी
14 अक्टूबर 2023 (दूसरा शनिवार) : महालया (कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल)
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) – घटस्थापना
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) – महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) – कटि बिहू (असम)
19 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
22 अक्टूबर 2023 (रविवार) – महा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) – महानवमी/आयुध पूजा
24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – दशहरा/विजयादशमी)
25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) – दुर्गा पूजा (दसई)
26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) – दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) – दुर्गा पूजा (दसई)
28 अक्टूबर 2023 (चौथा शनिवार) – लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट ऐसे जानें
आरबीआई की वेबसाइट पर हर शहर के हिसाब से वहां बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट मौजूद होती है। आप सीधे इस लिंक पर जाकर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।”,

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक आज, पान मसाला-गुटखा की टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम!

Posted by - February 18, 2023 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक होने जा रही…

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया इजाफा और बढ़ेगी महंगाई; घोषणा से सेंसेक्स में आई गिरावट

Posted by - May 4, 2022 0
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति…

पेट्रोल डीजल GST के दायरे में नही आएंगे, महत्पूर्ण दवाओं पर टैक्स नही लगेगा- वित्तमंत्री

Posted by - September 18, 2021 0
GST Council Meeting. जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक शुक्रवार को लखनऊ में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *