कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की स्थिति लगभग क्लियर हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने यहां रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। थोड़ी देर में यहां स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हो चुका है। पांच साल पहले कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब कर्नाटक में बीजेपी येदियुरप्पा के नेतृत्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी को कर्नाटक में 104 सीटें, कांग्रेस को 80 सीटें जबकि जेडीएस 37 सीटें हासिल हुईं थीं। इस बार मतगणना के बाद जारी किए गए कुछ एग्जिट पोल्स में ऐसी ही संभावना जताई गई है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं- शोभा करंदलाजे
Karnataka Elections Result 2023 Live: बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें।
परिणाम चौंकाने वाला- सीएन अश्वथनारायण
Karnataka Elections Result 2023 Live: कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कहा, “… फिलहाल लोगों ने कांग्रेस के फेवर में अपना फैसला सुनाया है। यह रिजल्ट चौंकाने वाला है। बीजेपी ने कर्नाटक में अच्छा काम किया। हमें लोगों का फैसला स्वीकार करना होगा… हम बीजेपी के खिलाफ जाने वाले फैक्टर्स को देखेंगे और बाद में इनपर चर्चा और बहस करते हैं।”
बीजेपी ने हार स्वीकारी
Karnataka Elections Result 2023 Live: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। एक बार रिजल्ट आने के बाद हम डिटेल्ड विश्लेषण करेंगे। एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां गईं।