नहीं थम रहा रामचरितमानस विवाद, अब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बोले – मुझे भी कुछ चौपाइयों पर आपत्ति

131 0

रामचरितमानस विवाद जारी है। बिहार से शुरू हुआ यह विवाद यूपी सहित कई राज्यों में भी फैल गया है। अबतक कई नेता हिंदुओं के इस महाकाव्य और पवित्र ग्रंथ पर सवाल उठा चुके हैं। अब भी रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाहे-बगाहे कहीं न कहीं से कोई नेता अपने विचार प्रकट कर देता है। अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी रामचरितमानस के कुछ चौपाइयों को लेकर आपत्ति जताई है।

सत्तारूढ़ महागठबंधन के प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक मांझी ने कहा कि, रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर मुझे भी आपत्ति है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि, रामचरितमानस में कई अच्छी बातें भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं रामचरितमानस को मानता हूं, मेरे लिए भी ये पूज्य महाकाव्य है लेकिन इसकी कुछ पंक्तियों पर मुझे आपत्ति है।

वाल्मीकि जी की जयंती पर नहीं निकाली जाती शोभायात्रा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहाकि, रामायण से ही रामचरितमानस पूज्य महाकाव्य की रचना हुई थी। रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज वाल्मीकि जी की जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाती है।

रामचरितमानस में संशोधन की जरूरत

पूर्व सीएम मांझी ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए रामचरितमानस की एक चौपाई को उद्धृत करते हुए कहा कि, इसमें नारियों का अपमान किया गया है। इसमें कई बहुत अच्छी बातें भी लिखी गई हैं। रामचरितमानस में संशोधन की जरूरत है। मांझी ने कहा कि, जो रामायण मर्मज्ञ हैं उन्हें ऐसी पंक्ति को हटा देना चाहिए।

रामचरितमानस गलत नहीं

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि, हम रामचरितमानस को गलत नहीं कह सकते। इसमें कई अच्छी बातें भी लिखी हुई है। हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। हमें हंस की तरह होना चाहिए, जैसे हंस दूध में से पानी निकालकर दूध पी लेता है, उसी तरह हमें रामचरितमानस से दूध और पानी को अलग कर लेना चाहिए।
मांझी ने राम के अस्तित्व पर उठाया था सवाल

पूर्व सीएम मांझी ने इससे पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। उन्होंने पिछले साल राम को काल्पनिक कैरेक्टर बताया था। उल्लेखनीय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी रामचरितमानस पर सवाल उठा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आवाज उठायी। उनका बयान आने के बाद यूपी में भी खूब बवाल हुआ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भारत में ‘ओमीक्रोन’ 200 मामले आए सामने, अमेरिका में नए वैरियंट से मौत का पहला मामला

Posted by - December 21, 2021 0
भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक 200 मामले सामने…

दशहरा के बाद झारखंड सरकार बुलाएगी विधानसभा, होगा 1932 खतियान और आरक्षण का बिल पेश

Posted by - September 24, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – दुर्गा पूजा के तुरंत बाद राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलायेगी. इस सत्र में…

चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ से बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत, असम में कई घर तबाह, उत्तर पूर्वी राज्यों में रेड अलर्ट

Posted by - October 26, 2022 0
बांग्लादेश के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ भारत में भी दस्तक दे चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चक्रवाती तूफान…

नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून में दी ढील, संशोधन के साथ विधेयक पास, जानें क्‍या-क्‍या बदलाव किए गए

Posted by - March 30, 2022 0
बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी कानून में बड़ा संशोधन किया है। इस कानून से अब बिहार में पियक्कड़ों को…

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क्स पर लगी रोक,मजदूरों को दिल्ली सरकार हर महीने देगी 5,000 हजार रुपए सहायता

Posted by - November 2, 2022 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शहर में प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते बुधवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *