दिल्ली साक्षी हत्याकांड की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं है कि देश के दो शहरों से ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही है। पहली घटना बिहार के सीतामढ़ी की है तो दूसरी घटना गुजरात के सूरत की है। इन दोनों ही घटनाओं में पीड़िताओं का हाल साक्षी की तरह ही है। चलिए दोनों घटनाओं के बारे में आपको बताते हैं।
सीतामढ़ूी में शादी से इनकार करने पर 12 बार मारा चाकू
पहली घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव की है। जहां सोमवार को 22 साल के चंदन कुमार ने शादी का प्रपोजल ठुकराने पर 20 साल की युवती पर चाकू से 12 वार किए। उसका इलाज सीतामढ़ी कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बारे में एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के परिजनों ने चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन का पिछले चार साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
छह महीने पहले दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने बथनाहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पंचायत के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ लेकिन चंदन लगातार लड़की पर शादी का दबाव बनाता रहा। सोमवार को जब वह बाजार से घर लौट रही थी तो कहासुनी के बाद चंदन ने लड़की को रोका और चाकू मार दिया।
चाकू से हमला कर पिता ने ले ली बेटी की जान
दूसरी घटना सूरत के कडोदरा के सत्यनगर सोसोइटी में की है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी पर 25 बार हमला कर उसकी जान ले ली। उसने अपनी पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। हमले में बेटी की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रामानुज है। वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह बेटी के छत पर सोने की वजह से नाराज था। इसी बात पर उसकी पत्नी से बहस हुई। वह आग बबूला हो गया। उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद वह बेटी को तब तक चाकू मारता रहा जब तक वह मर नहीं गई।
उसने बेटी पर चाकू से 25 बार वार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके बच्चे उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं मगर वह उन पर भी हमला करनता है। उस पर खून का भूत सवार है। बच्चे अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।