डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली बीजेपी में शामिल

513 0

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।द ग्रेट खली ने पहलवानी में भारत का नाम रोशन कर सबसे ऊंचा स्थान दिलाया है।

पूरी दुनिया में महाबली खली के नाम से जाने जाने वाले दलीप सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि उनके रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं… मुझे लगता है कि देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम उन्हें सही पीएम बनाता है। इसलिए, मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ।”

रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। एक छोटे से गांव घिराइना के रहने वाले दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली भारत की शान है और राजनीति में भी कदम रख लिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग के लिए Chandrayaan-3 तैयार, लैंडिंग प्लान में 80 फीसदी किया गया बदलाव

Posted by - August 23, 2023 0
देश का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। बस चंद घंटों बाद भारत रचेगा इतिहास।…

असम पुलिस की फायरिंग में मेघालय के 5 लोगों की मौत, फॉरेस्ट गार्ड भी मारा गया, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

Posted by - November 22, 2022 0
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के दो राज्यों की सीमा पर भीषण तनाव की स्थिति है। हिंसक झड़प के बाद हुई फायरिंग…

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस को पटना ट्रांसफर करने के फैसले पर लामबंद हुए वकील, अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला

Posted by - November 17, 2022 0
गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस निखिल एस कारियल (Justice Nikhil S Kariel) को पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के फैसले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *