बिहार: पुशप्स कर छात्रों ने किया अग्निपथ स्कीम का विरोध, वीडियो शेयर कर पूर्व IAS ने पूछा ये सवाल

329 0

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ पर बवाल बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों से उग्र प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। बिहार के कई जिलों में ट्रेन मार्ग और सड़क मार्ग को रोककर आगजनी की गई है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म पर पुशअप्स कर अपना विरोध दर्ज किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पूर्व IAS ने शेयर किया वीडियो : रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह में आपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या अग्निपथ बनेगी युवा क्रांति का पानीपत? बिहार में युवा जोश… अनोखा डंड सत्याग्रह। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि छात्रों के घर भी चला दो बुलडोजर, कुचल दो लोकतंत्र, जला दो संविधान। मोदी सरकार पर भड़कते एक युवक का वीडियो शेयर कर उन्होंने यह भी लिखा कि ये राष्ट्रवाद नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं : आसिफ नाम के एक यूजर ने सरकार पर तंज कसते हुए कमेंट किया कि कुछ लोग इन्हें फर्जी युवा बताने लगेंगे और कहेंगे कि अग्निपथ की तैयारी करने वाले असली हैं। नाज़ खान नाम के एक यूजर ने लिखा – नरेंद्र मोदी जी देश का अग्निवीर मैदान में उतर गया है, आप के गलत फैसले से भारत जल रहा है। अमरीश नाम के एक यूजर लिखते हैं कि नरेंद्र मोदी जी इनको किसान समझने की भूल मत करना। यह चुपचाप सड़क पर धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे, अगर इनकी भावनाओं से खेला गया तो।

अजय कुमार यादव नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि बिना दूरदर्शी परिणाम के सोचे समझे यह स्कीम लागू करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। सरकार को शायद अंदाजा भी नहीं है, 17 साल से 21 साल के युवा का मन कितना चंचल होता है। पिंटू गुप्ता नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘बिहार हमेशा से ही क्रांति की धरती रही है।’

जानिए क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 सेनाओं के प्रमुखों के साथ हाल में ही घोषणा की कि अब सेना में 4 सालों के लिए नौकरी दी जाएगी। इस योजना को अग्निपथ स्कीम का नाम दिया गया है। इसके तहत हुआ 4 साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि हम सेना में जाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। इसे 4 साल के लिए सीमित कैसे किया जा सकता है? हम 4 साल के बाद काम करने कहां जाएंगे। सरकार को इस स्कीम को वापस ले लेना चाहिए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्रद्धा मर्डर के आरोपी आफताब ने बेल याचिका वापस ली, वकील ने मांगी माफी

Posted by - December 22, 2022 0
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में गलत तरीके से दायर…

चिरकुंडा में भू-धंसान स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी संग प्रशासनिक अधिकारी

Posted by - May 3, 2022 0
चिरकुंडा, चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा के डुमरी जोड़ मे हुई भू धसान की घटना जिसमे 60फिट सडक जमींदोज हो…

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - December 6, 2022 0
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गुजरात पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार…

ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को, तीन की मौत, तीन गंभीर, बोले राहुल- देश को खोखला कर रही यह क्रूरता-नफरत

Posted by - October 28, 2021 0
हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों…

Delhi के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया अलर्ट, 48 घंटे में आ सकता है कोरोना का पीक

Posted by - January 11, 2022 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) अपने पैर पसार रहा है। रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *