दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया

244 0

हॉकी इंडिया (एचआई) को आखिरकार अपना प्रमुख मिल गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बन गए हैं।

दिलीप टिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपनेे 15 साल लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले।

दिलीप ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट करके पारदर्शी चुनाव कराने के लिए खुशी जाहिर की और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

ओडीशा के दिलीप टिर्की जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने हैं, वहीं आसिमा अली उपाध्यक्ष (महिला) और एसवीएस सुब्रमन्या उपाध्यक्ष (पुरुष) और भोला नाथ सिंह महासचिव बने हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

एमएस धोनी की भारतीय टीम में फिर होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड में हारने के बाद बीसीसीआई ने बनाया खास प्लान

Posted by - November 15, 2022 0
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया देश वापस लौट चुकी…

बृजभूषण शरण से हट सकता है POCSO एक्ट, आरोप लगाने वाली पहलवान निकली बालिग!

Posted by - May 31, 2023 0
भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *