राष्ट्रीय खेल दिवस 2021- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर काफी देर तक रस्सी कूदे और दिया फिट रहने का मंत्र

334 0

नई दिल्ली: देश में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज फिट इंडिया’ कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ भी है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिटनेस मार्गदर्शन करने वाले ‘फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।

यह लॉन्चिंग मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में की गई। अनुराग इस दौरान अपनी फिटनेस दिखाई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने काफी देर तक रस्सी कूदी। लोगों ने तालियां बजाकर खेल मंत्री की हौसलाफजाई की।

अनुराग ठाकुर ने दिया फिट रहने का मंत्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप बिलकुल फ्री है, जो फिटनेस की देखभाग में मददगार साबित होगा। उन्होंने साथ ही एक स्लोगन भी दिया- फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज। खेल मंत्री ने कहा कि फिट रहने के लिए यह ऐप बहुत जरूरी है।

यह नए, युवा भारत को फिट रखने का एक प्रयास है क्योंकि एक फिट युवा ही एक महान भारत बना सकता है। ठाकुर ने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लोगों के लिए सरकार की ओर से एक उपहार है। ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया ऐप मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि है, जो देश के खिलाड़ियों के नायक हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आईसीसी ने किया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2022, सात शहरों खेले जाएंगे मैच

Posted by - November 16, 2021 0
हाल ही में टी20 विश्व कप 2021 का समापन हुआ है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियन बनकर उभरी। यह टूर्नामेंट का…

भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Posted by - January 30, 2023 0
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मुरली विजय…

जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची धनबाद टीम

Posted by - June 16, 2022 0
धनबाद: बोकारो को सात विकेट से हराकर धनबाद की टीम जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई…

रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बने बल्लेबाज

Posted by - September 24, 2022 0
भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *