इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर इनकम टैक्स का छापा, मिले 150 करोड़ रुपए, रातभर चली मशीन से गिनती

481 0

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से इनकम टैक्स को 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली है। पीयूष जैन के घर से बड़े-बड़े कार्टून्स में नोट बरामद किए गए हैं। पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी हैं और सपा प्रमुख ने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया गया, ”यह है सपाइयों का असली रंग, समाजवादी इत्र से ‘भ्रष्टाचार की गंध’ छिप नहीं पाई अखिलेश यादव, करोड़ों-करोड़ों का काला धन आपके झूठे समाजवाद की पोल खोल रहा है। सपा मतलब भ्रष्टाचार, ये नई नहीं, वही सपा है।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ”ये नई नहीं, वही भ्रष्ट सपा है।” जानकारी के मुताबिक, समाजवादी इत्र की ये फैक्टरी अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के चुनावी क्षेत्र कन्नौज में है। पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं और समाजवादी इत्र लॉन्च किए जाने के बाद से वे सुर्खियों में भी रहे हैं।

कारोबारी पीयूष जैन मूलत: कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वहां पर उनका घर, पेट्रोल पंप और इत्र की फैक्ट्री भी है। इत्र की फैक्ट्री का हेड ऑफिस मुंबई में है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। जानकारी के मुताबिक, कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने एक साथ कानपुर, मुंबई और कन्नौज के ठिकानों पर छापेमारी की है। पीयूष जैन की 2 कंपनियों के मिडिल ईस्ट में भी होने की जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों के मुताबिक, पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं। इनमें कई शैल कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी की गई है। इनके जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त किए हैं। बुधवार को शिखर पान मसाला के यहां भी GST और इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी लेकिन वहां से क्या बरामद हुआ है, इसकी जानकारी नहीं सामने आई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नाराज़गी जता दो दर्जन कांग्रेसियों ने सोनिया को भेजा इस्तीफा, यूपी में भाजपाई हुए छह सपा नेता

Posted by - November 18, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करीब होने की अटकलों के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा में विपक्ष…

हिंदुत्व नेता साध्वी ऋतंभरा की अपील-‘सभी हिंदू महिलाएं चार-चार बच्चे पैदा करें ; दो राष्ट्र को दें’

Posted by - April 18, 2022 0
नई दिल्ली:  हिंदूवादी नेता साध्वी ऋतंभरा ने देश की सभी हिंदू महिलाओं से चार-चार बच्चे पैदा करने का आह्वान करते…

कर्नाटकः भगवा रंग में रंगे जाएंगे सरकारी स्कूलों के क्लास रूम, सरकार की घोषणा के साथ विवाद शुरू

Posted by - November 14, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीते दिनों क्लास रूम में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मुस्लिम छात्राओं की…

राकेश टिकैत ने भरी हुंकार – भले हमारा कब्रिस्तान बन जाये आंदोलन स्थल नहीं छोड़ेंगे

Posted by - September 5, 2021 0
मुजफ्फरनगर: किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *